Gurgaon News: लिफ्ट शाफ्ट में मिला मजदूर का शव
गुड़गांव, सितम्बर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-99ए स्थित निर्माणाधीन इमारत में काम करने वाले श्रमिक का शव गुरुवार को लिफ्ट के लिए बनाई गई खुली शाफ्ट में पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों और साथी मजदूरों ने बिल्डर और ठेकेदार पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले स्थित जालपुर गांव निवासी 34 वर्षीय प्रभाकर के रूप में हुई है। प्रभाकर अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए दो दिन पहले ही गांव से गुरुग्राम आया था और एक ठेकेदार के जरिए सेक्टर-99ए की इस निर्माणाधीन साइट पर काम शुरू किया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार रात प्रभाकर इमारत की पांचवीं मंजिल पर अन्य साथी मजदूरों के साथ सो रहा था। गुरुवार सुबह जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.