Gurgaon News: लिफ्ट मांगने के बहाने बाइक छीनी
गुड़गांव, सितम्बर 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक से उसकी बाइक और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। चरखी दादरी निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो सितंबर की रात करीब 10 बजे ड्यूटी के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से कमरे पर लौट रहा था। आईसीएटी के पास रेलवे पुल के करीब एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी। गाड़ी रोकते ही झाड़ियों में छिपे तीन अन्य युवक वहां आ पहुंचे। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीना, धक्का देकर बाइक से गिराया और दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आईसीएटी की तरफ फरार हो गए। सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआई अजय कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: युवक को अधमरा कर 40 हजार रुपये लूटे, तोड़ी बाइक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.