Gurgaon News: लार्वा मिलने पर 12 नोटिस जारी
गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। विभाग की बुलेटिन के अनुसार एक दिन में 5,656 घरों का सर्वे और निरीक्षण किया गया। इस दौरान 30,201 पानी के कंटेनरों की जांच की गई, जिनमें 157 कंटेनरों में मच्छरों का लार्वा मिला। लार्वा मिलने पर 21 घरों को पॉजिटिव पाया गया और संबंधित लोगों को 12 नोटिस जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को डेंगू का कोई नया मरीज सामने नहीं आया और न ही किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जिले में इस वर्ष अब तक डेंगू के कुल चार मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि तीन मरीजों का उपचार ओपीडी स्तर पर किया गया। अस्पताल में फिलहाल कोई डेंगू मरीज भर्ती नहीं है। मलेरिया की स्थिति भी नियंत्रण में रही। सोमवार को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.