Gurgaon News: लापरवाही: सैंडविच में जिंदा कीड़ा मिलने का वीडियो वायरल
गुड़गांव, अगस्त 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। गोल्फ कोर्स रोड स्थित वन होराइजन सेंटर के एक नामी रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचे ग्राहक के सैंडविच में जिंदा कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने खाने में कीड़ा मिलने का वीडियो बनाकर सामाजिक माध्यम पर साझा किया। वीडियो में सैंडविच के अंदर रखे मांस के ऊपर सफेद रंग का कीड़ा रेंगता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की खाद्य स्वच्छता और खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, ग्राहक सुलभ माथुर नाश्ते के लिए वन होराइजन सेंटर स्थित रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे नाश्ता किया और छह से सात तरह के व्यंजन मंगवाए। इसी दौरान सैंडविच खाते समय उनकी नजर उसमें मौजूद कीड़े पर पड़ी। ग्राहक के अनुसार, उस समय तक वह सैंडविच का करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.