Gurgaon News: लापरवाही: रील के लिए युवाओं ने दांव पर लगाई जान
गुड़गांव, जुलाई 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, संवाददाता। अरावली की वादियों के बीच स्थित लेपर्ड ट्रेल एक बार फिर सोशल मीडिया की दिखावे वाली संस्कृति का केंद्र बन गया। मानसून की पहली अच्छी बारिश के साथ यहां पहुंचे कुछ युवाओं ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के बजाय सड़क को ही रील शूटिंग का सेट बना दिया। वायरल वीडियो में कहीं चलती कार से बाहर लटककर वीडियो बनाते लोग दिखाई दे रहे हैं तो कहीं मोटरसाइकिलों पर बिना हेलमेट और बिना शर्ट खतरनाक अंदाज में सवारी करते युवक नजर आ रहे हैं। कुछ युवतियां बीच सड़क पर रुककर बारिश में नृत्य करती दिखीं, जबकि आसपास से लगातार वाहन गुजरते रहे। बारिश के दौरान सड़क पर इस तरह की गतिविधियों का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.