Gurgaon News: लाखूवास में नगर परिषद ने 60 साल पुराना अतिक्रमण हटाया
गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। सोहना नगर परिषद प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वार्ड नंबर-7 के अंतर्गत आने वाले गांव लाखूवास में बड़ी कार्रवाई की है। नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर चलाकर करीब 60 साल पुराने अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यह अवैध कब्जा एक सरकारी रास्ते पर किया गया था, जिसके कारण स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव लाखूवास में सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर नगर परिषद कार्यालय में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बुधवार को नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंची। यह पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नगर परिषद के म्युनिसिपल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.