Gurgaon News: लाइट गुल होने से एमपीएस जनरेटर पर आश्रित
गुड़गांव, जुलाई 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। बिजली गुल होने से धनवापुर के सीवर शोधन संयंत्र का मेन पंपिंग स्टेशन जनरेटर पर आश्रित हो गया। सुबह आठ बजे बिजली कट लगा था, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि डीएचबीवीएन को इस सिलसिले में शिकायत दे दी है। उनका कहना है कि भूमिगत लाइन में फाल्ट की वजह से दिक्कत आई है। जनरेटर से पानी को पंप करके सीवर शोधन संयंत्र तक पहुंचा रहे हैं। बता दें कि धनवापुर में 168 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता के सीवर शोधन संयंत्र हैं। रोजाना 200 एमएलडी से अधिक पानी पहुंचता है। बारिश में यह 300 एमएलडी तक पहुंच जाता है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.