Gurgaon News: लघुशंका करने उतरे ट्रक ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत
गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। दिल्ली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में कार्यरत 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर लघुशंका के लिए गए युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने पालम विहार थाने में मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 31 वर्षीय मधुरंजन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के अंतर्गत आने वाले शिशौनी गांव के रहने वाले थे। पिछले 10 वर्षों से वे दिल्ली में ही रह रहे थे और वर्तमान में दिल्ली के कापसहेड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जीवनयापन कर रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.