Gurgaon News: लखवीर सिंह लक्खा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 25 को हवन के साथ होगा समापन
गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा के आवास पर आयोजित गणेश महोत्सव में गुरुवार को प्रसिद्ध भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा ने भजनों की प्रस्तुति दी। 20 सितंबर से शुरू हुए इस छह दिवसीय गणेश महोत्सव में प्रतिदिन देश के प्रमुख भक्ति संगीत कलाकारों ने अपनी हाजिरी लगाई है। विधायक ने बताया कि बप्पा की प्रतिमा विसर्जन 25 सितंबर को होगा। महोत्सव के अंतिम चरण में आगामी भजन संध्या के दौरान दिल्ली से भावना रवीश पंडित एवं यमुनानगर से सुमित सैनी अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंगेंगे। पहले दिन कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ शर्मा ने गणेश वंदना और मधुर भजनों से महोत्सव का शुभारंभ किया। दूसरा दिन लोकप्रिय भजन गायिका अंजलि द्विवेदी और शुभम ठाकरान ने अपनी प्रस्तुतियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.