Gurgaon News: लक्ष्मण विहार में निर्माणाधीन मकान से 30 हजार रुपये और मोबाइल चोरी
गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। लक्ष्मण विहार में चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाकर 30 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन चुरा लिया। पीड़ित महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मकान में रिनोवेशन का काम चलने के कारण मुख्य गेट लगना बाकी था। इसी का फायदा उठाकर तीन अक्तूबर की रात करीब 3:15 बजे एक अज्ञात चोर घर में घुसा और बैग से 30 हजार रुपये व उनके पिता का मोबाइल चोरी कर बजे फरार हो गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.