गुड़गांव, नवम्बर 20 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता से निपटान करने के दिशा-निर्देश जारी किए। शुक्रवार को उन्होंने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से लंबित मामलों और एचईआरसी में विचाराधीन प्रकरणों, ईईएसडीसी शुल्क के अद्यतन व बिल्डरों की बैंक गारंटी की समीक्षा की। सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के लंबित मामलों की अद्यतन जानकारी तैयार करें। उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखें। अधिकारी निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई पूरी करें। एचईआरसी में लंबित प्रकरणों व आयोग की तरफ से जारी आदेशों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इन आदेशों का ग...