Gurgaon News: रोशनी बिश्नोई मामले में सुनवाई अगले महीने होगी
गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। प्लॉट के दस्तावेज से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को भगोड़ा घोषित करने के मामले में 10 नवंबर को अदालत सुनवाई करेगी। इस मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास सचिन कुमार सिंह की अदालत में चल रही है। पिछली तारीख पर हुई सुनवाई में एसआईटी की तरफ से बताया गया कि रोशनी बिश्नोई को पेश होने का सार्वजनिक नोटिस उनके पते और कोर्ट परिसर में चस्पा किया जा चुका है। अदालत ने इससे पहले हुई मामले की सुनवाई में माना था कि रोशनी बिश्नोई अदालत में पेश नहीं हो रही है। इसके बाद अदालत ने भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। छह अक्तूबर को मामले की हुई सुनवाई के दौरान रोशनी बिश्नोई के खिलाफ जारी उद्घोषणा की तामील के संबंध में बयान दर्ज कराने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.