Gurgaon News: रोजगार मेले में 293 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 210 को मिला रोजगार
गुड़गांव, सितम्बर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम में मंगलवार को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार आयोजित मेले में विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए। मेले में सुजुकी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, मुंजाल शोवा और रॉयल टेक इंजीनियरिंग समेत कई कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 293 अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। साक्षात्कार और अन्य चयन प्रक्रिया के बाद 210 अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। मेले के दौरान औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से आईटीआई प्रशिक्षण को उद्योगों की वर्तमान जरूरतों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.