गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की 'वोट बचाओ देश बचाओ' महारैली और मार्च को लेकर पटौदी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को वार्ड नंबर 13 स्थित शीशम वाली चौपाल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें महारैली में पटौदी क्षेत्र से रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का नेतृत्व हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक ने किया, जबकि अध्यक्षता गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वर्धन यादव ने की। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत कांग्रेस ने खुंटा और सिमबिया में लगाया चौपाल बैठक मे...