गुड़गांव, सितम्बर 8 -- Gurgaon News: रेवाड़ी,गौरव चौधरी। भाजपा नेता के भतीजे के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्या में उसके बचपन के दोस्त पर ही आरोप लगा है। युवक डेयरी का संचालन करता था। खेत में जाते समय वारदात को अंजाम दिया गया। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्या की यह पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गांव कमालपुर के भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष उत्तम यादव का 40 वर्षीय भतीजा जितेन्द्र डेयरी का संचालन करता था। वह सोमवार की देर शाम को बाइक से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह गांव कमालपुर में ही लघुशंका के लिए रुका। इस दौरान थार सवार कुछ युवक पहुंचे। उनमें जितेन्द्र का एक बचपन का दोस्त भी शामिल था। उन्होंने सड़क किनारे लघुशंका कर रहे जितेन्द्र को देखकर थार रोक ली। थार...