Gurgaon News: रेलवे स्टेशन यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन यार्ड स्थित कंटेनर डिपो के भीतर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में उसकी शिनाख्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गुरुवार को गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर तैनात ऑन-ड्यूटी असिस्टेंट स्टेशन मास्टर ने टेलीफोन के माध्यम से पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि रेलवे यार्ड कंटेनर डिपो के भीतर जीआरएफएल-1 और जीआरएफएल-2 गेटवे रेल लाइनों के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.