गुड़गांव, नवम्बर 23 -- Gurgaon News: फॉलोअप: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम के घाटा गांव में संचालित पाठशाला की आड़ में धर्मातरंण के प्रयास के मामले में आरोपी ने बात कबूली है। सेक्टर-56 थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रबीन ने रिमांड के दौरान पूछताछ में स्वीकार किया है कि पाठशालाओं के माध्यम से बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। 14 नवंबर को इस मामले का खुलासा होने के बाद से पुलिस लगातार पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते दिनों हुई कार्रवाई और पूछताछ में सामने आया है कि शिक्षा के नाम पर संचालित की जा रही इन गतिविधियों के पीछे एक संगठित योजना काम कर रही थी। प्रबीन से रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसने बच्चों को धर्मातंरण के लिए प्रेरित किए जाने ...