Gurgaon News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुरुग्राम में लोग दौड़ेंगे
गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्तूबर को गुरुग्राम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों की भागीदारी रहेगी। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। इस दौड़ का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण व योगदान को स्मरण करना तथा लोगों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकजुटता और सामाजिक सद्भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.