Gurgaon News: रात में हुई रुक-रुक कर बारिश, दिन में खिली धूप
गुड़गांव, जुलाई 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज बदला नजर आया। रात भर हुई रुक-रुक कर बारिश और बुधवार को दिन में खिली धूप के बाद शहरवासियों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आइ है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री घटकर 26.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक गुरुवार भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के दौरान एक-दो दौर की हल्की बारिश और शाम से रात के समय भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.