गुड़गांव, अगस्त 23 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तारीख नजदीक आने के साथ गुरुग्राम में तैयारियां तेज हो गई हैं। 5 से 7 सितंबर तक जिले में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शिक्षा विभाग की ओर से खेल मैदानों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग की कोशिश है कि राज्य स्तरीय मुकाबले अधिक से अधिक सरकारी खेल मैदानों में ही कराए जाएं, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आयोजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए अलग-अलग सरकारी खेल मैदानों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है।

गुरुग्राम में क्रिकेट और लॉन टेनिस की मेजबानी गुरुग्राम को इस बार क्रिकेट और लॉन टेनिस की मेजबानी मिली है। 5 से 7 सितंबर तक क्रिकेट के अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग तथा लॉन टेनि...