गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में शहर के लैबर्नम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। केआर मंगलम विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित 'आइडियाज 4.0' प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की टीम ने करीब 20 विद्यालयों की टीमों को पीछे छोड़ते हुए रोबो सॉकर स्पर्धा में बाजी मारी। विजेता टीम को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स तकनीक का इस्तेमाल कर विशेष उपकरण तैयार किया। इसके माध्यम से उन्होंने अपनी तकनीकी दक्षता, तार्किक सोच और नवाचार की क्षमता का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : भावनाओं को समझने वाला रोब...