गुड़गांव, अक्टूबर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। ओल्ड रेलवे रोड पर राजीव चौक से लेकर सदर बाजार चौक तक दोनों तरफ फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला तैयार किया जाएगा। इस योजना के तहत गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बुधवार को टेंडर जारी कर दिया है। अगले महीने में इस टेंडर को खोला जाएगा। इन सुविधाओं को मुहैया करवाने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मौजूदा समय में इस रोड पर फुटपाथ की हालत बदहाल अवस्था में है। रोजाना हजारों लोगों का जिला अदालत में आना-जाना होता है। बदहाल फुटपाथ की वजह से उन्हें सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। जीएमडीए की तरफ से फुटपाथ को नए सिरे से बनाने के साथ-साथ कच्चे क्षेत्र को हरा-भरा विकसित किया जाएगा। सड़क सुरक्षा उ...