गुड़गांव, सितम्बर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) से सटे राजीव कॉलोनी इलाके में देर रात कारों के एक सर्विस स्टेशन में अचानक भीषण आग लग गई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन सर्विस स्टेशन के भीतर रखा लाखों रुपये का कीमती सामान और उपकरण जलकर पूरी तरह खाक हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में उसने पूरे सर्विस स्टेशन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रिहायशी क्षेत्र और हाईवे के नजदीक होने के कारण लोगों में भारी दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। सर्विस स्टेशन के अंदर ज्वलनशील पदार्थ और स्पेयर पार्ट्स होने के कारण आग ने बेहद विकराल रूप धारण कर लिया था, जिससे लपटें दूर से ...