गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से सेक्टर-92 स्थित टावर नंबर सात को जारी कब्जा प्रमाण पत्र पर रॉयल ग्रीन ओनर्स कंडोमिनियम एसोसिएशन ने ऐतराज जाहिर किया है। आरोप लगाया कि इस सोसाइटी के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त किए बगैर इस टावर को कब्जा प्रमाण पत्र दे दिया। गत 10 अगस्त को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के निदेशक अमित खत्री ने 276 फ्लैट के इस टावर को कब्जा प्रमाण पत्र दिया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के मुख्य प्रशासक डॉ. चंद्रशेखर खरे के कार्यालय से 19 मार्च को रिपोर्ट दी गई थी कि टावर नंबर सात के लिए पानी, सीवर, बरसाती नाला और सड़क का बाहरी और अंदरुनी बुनियादी ढांचा बनकर तैयार हो चुका है।

एसोसिएशन की आपत्ति एसोसिएशन ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नगर एवं ग्राम नियोजन विभा...