Gurgaon News: रविवार को पहली प्रोविजनल मेरिट के बाद सोमवार को तय होगा पीजी दाखिले का रास्ता
गुड़गांव, अगस्त 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। स्नातक दाखिलों की प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद अब जिले के सरकारी कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) दाखिलों की तस्वीर साफ होने जा रही है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विद्यार्थियों की नजर मेरिट सूची पर है। तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त को शाम छह बजे प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी, जबकि इसके अगले दिन यानी रविवार 24 अगस्त को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि उन्हें किस कॉलेज और पाठ्यक्रम में दाखिले का अवसर मिल रहा है। गुरुग्राम के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में पीजी स्तर पर करीब 3000 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जानी है। इनमें सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय, द्रोणाचार्य राजकीय मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.