Gurgaon News: रक्षाबंधन पर खरीदारी से दो सौ करोड़ों का कारोबार की संभावना
गुड़गांव, अगस्त 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी में रक्षाबंधन के त्योहार पर लगभग 200 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना जताई गई है। शुक्रवार रक्षाबंधन को लेकर सदर बाजार, मुख्य बाजारों और मॉल में खरीदारों की भारी भीड़ रही। शाम के समय बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी। इस साल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में विभिन्न क्षेत्रों का बड़ा योगदान है। गुरुग्राम व्यापार मंडल के मुताबिक इस साल केवल राखियों का कारोबार शहर भर में करीब बीस करोड़ रुपये तक पहुंचा। जबकि ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स व स्मार्ट फोन, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स व ब्लूटूथ स्पीकर्स आदि की मांग में बढ़ोतरी हुई। उपहार, मिठाई, कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स, ड्राई फ्रूट्स और सजावटी सामान को जोड़ दें तो रक्षाबंधन से जुड़ा कुल कारोबार 130 हजार करोड़ रुपये से अधिक हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.