Gurgaon News: रंगदारी न देने पर अंडे के कारोबारी पर हमला
गुड़गांव, जुलाई 18 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब सरेआम व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। खेड़की माजरा गांव में रंगदारी की रकम देने से इनकार करने पर पव्वा उर्फ सुरेंद्र गैंग के 15 से 20 बदमाशों ने एक अंडे के कारोबारी के दफ्तर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों और धारदार फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा। इस खूनी हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों की यह खौफनाक करतूत दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
कई दिनों से मिल रही थी धमकी खेड़की माजरा गांव में स्थित अंडे के कारोबारी के दफ्तर और स्टाफ को पिछले कई दिनों से पव्वा गैंग के गुर्गे परेशान कर रहे थे और धमकियां दे रहे थे। 15 जुलाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.