गुड़गांव, अक्टूबर 24 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का मंचन करते हुए देश के ज्वलंत मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान नीट परीक्षा में पेपर लीक का मुद्दा प्रमुखता से उठा। विपक्ष की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों ने इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरा और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठाए। इसके अलावा महंगाई, इथेनॉल ईंधन के इस्तेमाल और डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), गुरुग्राम की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के 50 विद्यार्थियों और छह शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्...