गुड़गांव, अक्टूबर 19 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। मंडल रोजगार कार्यालय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के साथ मिलकर 23 अक्तूबर को सेक्टर-14 महिला कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 40 कंपनियां भाग लेंगी, जो युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इसमें 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आईटीआई पास युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। मेले में भाग लेने के लिए अपने संबंधित रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र (रजिस्ट्रेशन कार्ड), शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र तथा बायोडाटा साथ लेकर आना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...