गुड़गांव, अक्टूबर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। सेक्टर-14 के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को रोजगार के लिए छह अक्तूबर को रोजगार मेला लगेगा। संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता और ट्रेड के अनुरूप रोजगार तथा अप्रेंटिसशिप के अवसर मिलेंगे। इसमें विभिन्न ट्रेडों के लिए लगभग 455 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियां भाग लेंगी। मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित आवश्यक मूल दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र साथ लेकर आने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...