गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को महिला थाना सेक्टर-51 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी जान-पहचान हुई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया। आरोप है कि बीते आठ जून को आरोपी ने युवती को सेक्टर 50 गुरूग्राम स्थित एक स्थान पर ले गया, जहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है। आरोपी के ठिकानों और पहचान के संबंध में महत्वपूर...