गुड़गांव, अक्टूबर 29 -- Gurgaon News: शर्मनाक गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-70 स्थित ट्यूलिप चौक के पास रात को टहलने निकली दो युवतियों स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति और उसकी महिला साथी पर पीछा करने, कार में बैठाने का दबाव बनाने, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने सोशल मीडिया एक्स पर 17 पोस्ट के जरिये आपबीती साझा कर पुलिस और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- हाथ पकड़ा, दुगने किराए की मांग और जान से मारने की धमकी; गुरुग्राम में इंजीनियर से कैब में बदसलूकीघटना की शुरुआत पीड़िता पेशे से आर्टिस्ट है। उसने एक्स पर लिखा कि बुधवार रात वह एक सहेली के साथ पौने नौ बजे घूमने गई। रात दस बजे मॉल से अपने पीजी की तरफ लौट रही थी। रास्ते में स्कॉर्पियो गाड़ी उनके पास आकर रुकी, जिसमें लगभग 25 वर्षीय एक महिला और 45 वर्षीय एक व्यक्ति सवार थे। श...