Gurgaon News: युवक पर धारदार हथियार से हमला
गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: बल्लभगढ़, अशोक जैन। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चंदावली में बर्गर खाने गए दो युवकों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उन पर 10-12 युवकों ने लाठी-डंडे, सरिया और फरसे से हमला कर दिया। हमले में अजय और उसका दोस्त भगत सिंह घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चंदावली के अजय यादव ने बताया कि वह और उसका दोस्त भगत सिंह सेक्टर-68 स्थित आईएमटी की एक कंपनी में काम करते हैं। 13 अगस्त की रात करीब आठ बजे दोनों मोटरसाइकिल से चंदावली के सोम बाजार में बर्गर खाने गए थे। मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद उन्होंने बर्गर का ऑर्डर दिया और पास में खड़े होकर इंतजार करने लगे। इसी दौरान अभिषेक और आबिद वहां पहुंचे और दोनों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.