Gurgaon News: युवक पर चाकू से हमला, चार गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: फरीदाबाद, अमित भाटिया। बसेलवा कॉलोनी में फास्ट फूड के ठेले पर चाऊमीन खा रहे एक युवक पर चार युवकों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान बसेलवा कॉलोनी निवासी तरुण, युवराज उर्फ गडवाली, राहुल उर्फ बुद्धि और अरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी भी बरामद कर ली है। वारदात की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। न्यू अहिरवाड़ा निवासी सकल देव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह अक्तूबर की रात उनका बेटा सतीश बसेलवा कॉलोनी के पास स्थित एक ठेले पर चाऊमीन खाने गया था। इसी दौरान वहां तरुण और युवराज उर्फ गडवाली स्कूटी पर तथा राहुल उर्फ बुद्धि और अरुण पैदल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.