गुड़गांव, अक्टूबर 15 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। मानसिक रूप से परेशान 21 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। भोंडसी पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर रिश्तेदारों को सौंप दिया। नगर परिषद के वार्ड 2 का गांव धुनेला निवासी राहुल का किराए के मकान में लगा बिजली के पंखे पर शव लटका मिला। राहुल का शव गुरुवार सुबह उसके रिश्तेदारों ने देखा। जिसकी सूचना भोंडसी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सोहना में भेज दिया। जानकारी के अनुसार राहुल गांव में ही बनी सेंट्रल पार्क में नौकरी करता था। वह अविवाहित था और किराए के मकान में रहता था। मृतक के रिश्तेदार प्रवीण ने बताया कि राहुल अपनी दो बहनों की शादी को लेकर काफी परेशान था। एक बहन की शादी उसने मार्च माह में की थ...