Gurgaon News: युवक को चाकू मारने वाले चार दबोचे
गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक चाकू और दो डंडे भी बरामद किए। आरोपियों में एक शातिर हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर-10 गुरुग्राम को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि गत 31 अगस्त को बसई एन्क्लेव में कुछ लोगों ने उसके और उसके दोस्त के साथ मारपीट की थी। इसके बाद, आरोपियों ने दो सितंबर को बातचीत और समझौते के बहाने उन्हें एक निश्चित स्थान पर बुलाया। जैसे ही वे वहां पहुंचे, आरोपियों ने दोबारा उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने रंजिश निकालते हुए पीड़ित के पेट में चाकू से गंभीर वार किया और उसके साथी पर भी च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.