Gurgaon News: युवक के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 11 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गांव गढ़ी स्थित लेबर चौक से सात अक्तूबर की शाम युवक के साथ मारपीट कर अपहरण करने में संलिप्त दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान महेंद्रगढ़ के गांव पथरावा निवासी नितिन और झज्जर के गांव मरौत निवासी मंजीत उर्फ खुश के रूप में हुई। थाना सेक्टर-10 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गत आठ अक्तूबर को सेक्टर-93 पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके बेटे का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया है। वे उसे कार में डालकर ले गए हैं। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवकों को हिसार से गिरफ्तार किया। अपहृत युवक को सकुशल बरामद किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों की शिकायतकर्ता के बेटे के साथ किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसके चलते आरोपियों ने मारपीट और अपहरण की वारदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.