गुड़गांव, अक्टूबर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-93 क्षेत्र से एक युवक के अपहरण करने के मामले में जांच करते हुए गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-31 ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो डंडे भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार सात अक्तूबर की शाम को सेक्टर-93 चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़ी लेबर चौक से रोनी नामक युवक को एक सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार पांच से छह लड़के जबरन मारपीट कर उठा ले गए हैं। अगले दिन आठ अक्तूबर को पीड़ित के पिता ने पुलिस को लिखित शिकायत दी कि उनका बेटा विक्की उर्फ रोनी सेल्समैन की नौकरी करता है। कुछ महीने पहले काम को लेकर प्रिंस नामक युवक के साथ उसका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से आरोपी लगातार र...