गुड़गांव, अगस्त 5 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक पर युवक का खोया हुआ मोबाइल यातायात पुलिस ने वापस लौटा दिया है। यह मोबाइल सिपाही बलराम को मिला था। छानबीन के बाद फोन के असली मालिक का पता लगाया गया। जांच में पता चला कि मोबाइल जम्मू निवासी सुनील का है। युवक ने यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...