Gurgaon News: यातायात पुलिस ने स्कूल में जाकर छात्रों और चालकों को किया जागरूक
गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन और यातायात अनुशासन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक जागरुकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत डीपीएस सेक्टर-103 में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 200 विद्यार्थियों, स्कूल बस चालकों और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग और पैदल यात्री मार्ग का उपयोग करने, सड़क पर पूरी तरह सतर्क रहने और यातायात संकेतों को बारीकी से समझने की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल सजावट या औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा कवच हैं। बस चालकों और स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे हमेशा निर्धारित वर्दी में ड्यूटी पर आएं। बसों में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.