गुड़गांव, जुलाई 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए चार सीवर शोधन संयंत्र का निर्माण किया जाएगा। यह संयंत्र नौरंगपुर, सेक्टर-107, बहरामपुर और धनवापुर में तैयार किए जाएंगे।

सीवर शोधन संयंत्र की जानकारी इन संयंत्रों के बनने के बाद मिलेनियम सिटी से रोजाना 773 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) सीवर का पानी शोधित होगा। मौजूदा समय में 433 एमएलडी पानी शोधित हो रहा है। रोजाना करीब 150 एमएलडी गंदा पानी बिना शोधित हुए यमुना में जा रहा है।

बैठक की चर्चा गुरुवार दोपहर बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में यमुना को प्रदूषण से बचाने को लेकर एक बैठक हुई। इसमें जीएमडीए, गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम के अलावा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में मुख्य सचिव ने यमुना को ...