गुड़गांव, अगस्त 29 -- Gurgaon News: सोहना, संवाददाता। नगर परिषद के गांव मोहम्मदपुर गूर्जर में तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत माहौल बना हुआ है। तेंदुआ ने गांव मे किसी प्रकार की जनहानि नहीं पहुंचाई है। नगर परिषद के वार्ड एक के गांव मोहम्मदपुर गूर्जर में गुरुवार रात आबादी क्षेत्र के बाहर तेंदुआ दिखाई दिया। यहां के निवासी प्रकाश ने बताया कि तेंदुआ ने किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं पहुंचाई है। तेंदुआ गांव के बाहर बना फार्म हाउस के पास खेतों में निकलता देखा गया।

ग्रामीणों का डर गुरुवार से ही ग्रामीण अब रात के समय में अपने घरों से बाहर नहीं निकलते है। विशेषकर खेतों की तरफ तो जाते ही महीं। क्योंकि ज्वार और बाजरे की फसली फसले है। जिससे तेंदुआ अपना शिकार करने के लिए छुपकर बैठ भी सकता है। इसी डर ने ग्रामीणों की रातों की नींद उडाई हुई है। यहां ...