गुड़गांव, अक्टूबर 2 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-69 स्थित स्पेज कारपोरेट मॉल परिसर में गुरुवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब बाहर खड़ी एक टाटा पंच कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार के बोनट से उठती लपटों ने वाहन के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त मॉल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने बिना वक्त गंवाए तत्परता दिखाई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...