Gurgaon News: मेदांता अंडरपास को जलभराव से बचाने के लिए पंप लगाए
गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित मेदांता अंडरपास को बारिश में जलभराव से बचाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने दो पंप लगा दिए हैं। इसके साथ-साथ सेक्टर-38 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम की दीवार को तोड़ा गया है। बारिश अधिक होने की स्थिति में स्टेडियम में पानी छोड़ दिया जाएगा। गत छह अगस्त को 100 एमएम और गत 24 अगस्त को 75 एमएम बारिश में मेदांता अंडरपास में जलभराव हो गया था। इस अंडरpass को यातायात के लिए बंद करने के बाद मेदांता अस्पताल रोड से आ रहे यातायात को दिल्ली जाने के लिए राजीव चौक से यू टर्न लेना पड़ रहा था। इस वजह से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात जाम की स्थिति बन गई थी। इस जाम से निकलने में लोगों को 20 से 25 मिनट का समय लग रहा था। इस स्थिति को देखते हुए जीएमडीए ने पंप लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.