गुड़गांव, अक्टूबर 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने शुक्रवार रात लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे तीन हथियारबंद बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में एमडीएमए मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक बदमाश पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच हजार का इनाम घोषित था। गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक अवैध हथियारों से लैस होकर घूम रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: मुठभेड़ में तीन बदमाश धरे, पुलिसकर्मी घायल नाकाबंदी के दौरान हुई ...