Gurgaon News: मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद फुटपाथ दुरुस्त करने की तैयारी
गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नाराजगी के बाद मिलेनियम सिटी के फुटपाथों को दुरुस्त करने की तरफ जीएमडीए ने ध्यान देना शुरू कर दिया है। जीएमडीए सीईओ पीसी मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर बाद एक बैठक हुई। इसमें इंजीनियरों को निर्देश दिए कि फुटपाथ की मरम्मत प्राथमिकता पर की जाए। फुटपाथ और हरित क्षेत्र की मरम्मत की समीक्षा रोजाना की जाएगी। गत दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम की बदहाली को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इसमें मिलेनियम सिटी के सड़कों और फुटपाथों की बदहाली पर गहरी नाराजगी जाहिर की थी। जीएमडीए सीईओ को आदेश जारी किए थे कि सड़क और फुटपाथ की स्थिति को सुधारा जाए। इस सिलसिले में जीएमडीए सीईओ ने मंगलवार को कार्यकारी अभियंताओं की बैठक ली। उन्होंने निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.