गुड़गांव, नवम्बर 5 -- Gurgaon News: - एचएसवीपी कार्यालय से पौने दो साल से जमीन मुआवजे की फाइल गुम होने का मामला गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मुआवजे का भुगतान करने में देरी पर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुदीप गोयल के आदेश पर जिला उपायुक्त कार्यालय ने सेक्टर-14 स्थित भूमि अधिग्रहण विभाग के पांच कमरों को सील कर दिया। गुरुवार को सील खुलवाने के लिए भूमि अधिग्रहण कार्यालय ने अपील दाखिल की। इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार सुबह होगी।

मुआवजे की फाइल कैसे गुम हुई 11 अक्टूबर, 2019 को गांव गढ़ी हरसरू की निवासी धनवती ने जमीन अधिग्रहण की एवज में भूमि अधिग्रहण विभाग की तरफ से भुगतान नहीं को लेकर जिला अदालत में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका पर अदालत ने याचिकाकर्ता को भुगतान देने के आदेश जारी किए थे। पौने दो साल पहले भूमि अधिग्रहण विभाग ने याचिकाकर्ता के हिस्...