गुड़गांव, अगस्त 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। दाखिला प्रक्रिया के तीसरे चरण में पहुंचने के साथ ही गुरुग्राम के कॉलेजों में अब तस्वीर धीरे-धीरे बदलने लगी है। जिन कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में अधिकांश सीटें भर चुकी हैं, वहां अब प्रशासन का फोकस दाखिले से हटकर नए विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू कराने पर है। सोमवार को कई कॉलेजों में जहां खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग और दस्तावेजों की प्रक्रिया चलती रही, वहीं दूसरी ओर विभागों ने नए सत्र की पढ़ाई शुरू करने की तैयारियां तेज कर दीं। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण की फिजिकल काउंसलिंग 6 से 12 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद 13 से 19 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ खाली सीटों पर काउंसलिंग जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- आज से गुरुग्राम विश्वविद्यालय में खाल...