गुड़गांव, अगस्त 21 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। नए सत्र में दाखिले की तस्वीर अब अंतिम मोड़ पर पहुंच गई है। एक तरफ सरकारी कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की सीटें भरने के लिए आखिरी दौर चल रहा है, तो दूसरी तरफ आईटीआई में खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट प्रवेश का मौका खत्म होने वाला है। शुक्रवार और शनिवार को दोनों स्तर के संस्थानों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। कॉलेजों में जहां 23 अगस्त तक नए विद्यार्थियों के साथ पुराने विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी है, वहीं आईटीआई में 22 अगस्त के बाद ऑन द स्पॉट प्रवेश का दौर बंद हो जाएगा। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, उनके लिए अब फैसला लेने और प्रक्रिया पूरी करने के लिए गिने-चुने दिन ही बचे हैं。

सात सरकारी कॉलेजों में अभी भी ख...