Gurgaon News: मिशन एडमिशन:आईटीआई में दाखिले का अंतिम दौर, ऑन द स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया शुरू
गुड़गांव, अगस्त 18 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। संस्थान स्तर पर शुरू हुए ऑन द स्पॉट दाखिलों के बाद मंगलवार को जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ी। खास बात यह है कि अब तक आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी दाखिले का रास्ता खुला है। नए आवेदन करने के साथ विद्यार्थी उपलब्ध ट्रेड और रिक्त सीटों की जानकारी लेकर संस्थानों में पहुंच रहे हैं। सत्र 2026-27 के लिए 17 अगस्त से ऑन द स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई है। इस चरण में ऑनलाइन सीट आवंटन नहीं किया जा रहा है। रिक्त सीटों पर उपलब्धता और मेरिट के आधार पर संस्थान स्तर पर दाखिला दिया जा रहा है। इससे उन विद्यार्थियों को भी मौका मिल रहा है, जो पहले की प्रवेश प्रक्रिया में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.